pub-1657030687483830

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी यूनिट ने बनाया बिजली उत्पादन का नया रिकार्ड

Posted on

May 19, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

,। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की 250 मेगावाट स्थापित क्षमता की यूनिट क्रमांक 11 ने तमाम विपरीत परिस्थि‍तियों के बीच अब 200 दिनों का लगातार विद्युत उत्पादन करने का नया कीर्तिमान गत दिवस बनाया। यह यूनिट 30 अक्टूबर 2021 से अभी तक निर्बाध बिजली उत्पादन कर रही है। इस दौरान यूनिट का प्लांट अवलेबिलिटी फेक्टर (पीएएफ) 100.71 प्रतिशत, प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) 91.9 प्रतिशत, ऑक्जलरी कंजम्पशन 7.9 प्रतिशत, विश‍िष्ट कोल खपत 0.63 किलोग्राम प्रति यूनिट व व‍िश‍िष्ट तेल खपत 0.02 मिली लीटर प्रति यूनिट रही। उल्लेखनीय है कि सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की यह यूनिट 16 मार्च 2014 को क्र‍ियाशील हुई थी।मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे एवं मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की यूनिट 11 द्वारा 200 दिनों के सतत् विद्युत उत्पादन के कीर्तिमान पर हर्ष व्यक्त किया है।

Posted on

May 19, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top