pub-1657030687483830

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज गुरुवार सुबह अचानक 6:30 बजे अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

Posted on

May 19, 2022

by india Khabar 24

भाेपाल

सीएम शिवराज ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सिवनी और नीमच के कलेक्टर और एसपी से चर्चा की और पेयजल, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत जनकल्याण की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ला एंड आर्ड पर भी दोनों जिलों के अधिकारियो को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने निवास कार्यालय से आज प्रातः 6:30 बजे सिवनी जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान सीएम श्री चौहान ने कहा कि सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।सामाजिक ताने-बाने से छेड़छाड़ करने वालों,समुदायों में दूरियां पैदा करने वालों और अशांति फैलाने वालों पर नजर रखी जाए। ऐसी गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौवंश परिवहन व गौवध में लिप्त व्यक्तियों,इससे जुड़े माफिया की पड़ताल कर नेटवर्क को ध्वस्त करें।विकास व जनसेवा से हमें विभिन्न समुदायों में विश्वास पैदा कर सामाजिक समरसता बनाए रखना है।हमारा प्रयास है कि किसी भी कीमत पर विभिन्न समुदायों में दूरियां नहीं बढ़ें।

Posted on

May 19, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top