pub-1657030687483830

थाना खमरिया अंतर्गत गधेरी के भोलक घाट के जंगल में कच्ची शराब उतारने के ठिकाने पर खमरिया पुलिस की दबिश

Posted on

May 19, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

कच्ची शराब बनाने हेतु 26 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 5200 लीटर लाहन एवं 4 भट्टियों को किया गया नष्ट *पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपियेां को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर /यातायात प्रदीप कुमार शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी एम.पी. प्रजापति के मार्ग निर्देशन मे थाना खमरिया की टीम द्वारा गधेरी के भोलक घाट के जंगल में दबिश देते हुये 26 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 5200 लीटर लाहन एवं 4 भट्टियॉ नष्ट नष्ट की गयी है। थाना खमरिया अंतर्गत आज दिनॉक 19-5-2022 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से गौर नदी किनारे भोलक घाट के जंगल में दबिश दी गयी, नदी किनारे गड्ढों एवं झाडियों के बीच में छिपाकर रखे हुये 26 प्लास्टिक के ड्रम जिसमें कच्ची शराब उतारने हेतु लगभग 5200 लीटर लाहन जिससे लगभग 2000 लीटर शराब बनायी जाती , तैयार किया हुआ मिला जिसे नष्ट करते हुये 4 भट्टियॉ जिसे छोडकर कच्ची शराब उतारने की तैयारी करने वाले जंगल का फायदा उठाकर भागने मे सफल हो गये, उक्त 4 भट्टियों को नष्ट करते हुये भागने वालों की तलाश पतासाजी की जा रही है।

उल्लेखनीय भूमिका – कच्ची शराब उतारने के ठिकाने पर दबिश देते हुये लाहन एवं भट्टियों को नष्ट करने में चौकी प्रभारी डुमना सहायक उप निरीक्षक विनोद पटेल, प्रधान आरक्षक मूलचंद आरक्षक तिलक, वशिष्ठ शिवप्रसाद की सराहनीय भूमिका रही।

Posted on

May 19, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top