pub-1657030687483830

कर्ज में डूबे किसान ने खाया जहर, सिवनी अस्पताल में,,,

Posted on

May 17, 2022

by india Khabar 24

सिवनी मध्य प्रदेश

छपारा में रविवार 15 मई को दोपहर लगभग 3:00 बजे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम प्रतापगढ़ निवासी उत्तम यादव 55 वर्ष ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसे परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा में भर्ती कराया गया। जहां उत्तम यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तम यादव ने वर्ष 2021 में थाना बंडोल अंतर्गत ग्राम गोरखपुर में लगभग 20-22 एकड़ खेती की जमीन को ठेके में लेकर मक्का की फसल लगाई थी जहां उसने उपज लगभग 326 क्विंटल मक्का मनोज साहू पिता नंदू साहू ग्राम नांदनी तहसील सिवनी और परसराम साहू पिता नामलूम निवासी छोटी पायली तहसील छपारा को 20 नवंबर 2021 को बेची थी जिसके कुल रुपए 510292.50 मिलने थे जिसमें से केवल एक लाख रुपए ही उक्त व्यक्तियों से मिले और शेष 410292.50 रुपयों का बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया। जिसके लिए किसान उत्तम यादव एवं उनका पुत्र अन्तु यादव को उक्त बकाया राशि मांगने पर आनाकानी की गई। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। जिसकी रिपोर्ट 21 मार्च 2022 को थाना बंडोल में अन्तु यादव के द्वारा लिखित शिकायत साक्ष्य के साथ दी गई थी।
वहीं दूसरी ओर मानसिक रूप से परेशान उक्त किसान ने अपने लिखित शिकायत पत्र में उधारी में खाद , बीज, बौनी, बखरौनी और गहानी का लेनदेन फसल विक्रय के पैसों से करने का विवरण भी दिया है बावजूद मक्का खरीदने वाले व्यापारियों ने भुगतान तो नहीं दिया और कृषक को अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

Posted on

May 17, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top