
सिवनी मध्य प्रदेश
केवलारी के समीपस्थ गांव मुनगापार पुलिया के पास बीती रात लगभग 8.30 बजे विवाह समारोह में शामिल होने बाइक से भोमा जा रहे लोगों की सिवनी की आेर से आ रही कार से सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में दो बाइक में सवार पांच युवक घायल हो गए।इसमें गंभीर चोट आने पर चार लोगों को जिला अस्पताल के बाद नागपुर रेफर किया गया है।
पुलिस ने बताया कि 15 मई की रात लगभग 8.30 बजे बाइक क्रमांक 20 एमआर 6334 में सवार बोथिया गांव के सोमेश धुर्वे, संदीप मर्सकोले, आशीष कहार व बिना नंबर की नई बाइक में सवार सुभाष कहार, गणेश सैयाम विवाह समारोह में शामिल होने भोमा जा रहे थे। इसी दौरान केवलारी से सिवनी रोड पर मुनगापार के पास सिवनी की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 04 टीबी 0699 के चालक के द्वारा कार को तेज गति से अनियंत्रित होकर चलाते हुए सामने से आ रही दोनों बाइक को मार दी। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार बिजली पोल से जा टकराई। वहीं कार के नीचे फसी बाइक भी घिसटते हुए बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सोमेश धुर्वे, संदीप मर्सकोले, गणेश सैयाम व आशीष कहार गंभीर रूप से घायल हो गए


