pub-1657030687483830

बेरोजगार युवक-युवती मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लें सकते है लाभ

Posted on

May 15, 2022

by india Khabar 24

सिवनी मध्य प्रदेश

सिवनी 15 मई 22/ महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सिवनी में एम.पी.ऑनलाइन के माध्यम से नये आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत राशि रूपये 1 लाख से 50 लाख तक की विनिर्माण (मुन्युफेक्चरिंग) इकाईयों तथा रूपये 1 लाख से 25 लाख तक सेवा/व्यवसाय की इकाईयाँ मान्य की जायेगी। प्रदेश के 18 से 40 वर्ष के युवा जो 12वीं पास हों, इस योजना का लाभ ले सकते हैं। आवेदन करने वाले युवाओं को बैंक के माध्यम से कोलेटरल (गिरवी) मुक्त ऋण दिलवाकर 3% ब्याज अनुदान सहायता तथा लोन गारंटी फीस शासन द्वारा दी जाएगी। ब्याज अनुदान सहायता तथा लोन गांरटी फीस हितग्ग्रही को अधिकतम 7 वर्षों तक दिया जाएगा। सभी इच्छुक युवा आधार कार्ड, 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट, मूल निवासी, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र पासबुक की छायाप्रति परियोजन प्रतिवेदन, मशीन उपकरण साज-सज्जा हेतु वर्तमान दरों की कोटेशन के साथ एम.पी.ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं एवं अधिक जानकारी के लिये जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बबरिया रोड़ सिवनी में सम्पर्क किया जा सकता है।

Posted on

May 15, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top