pub-1657030687483830

शहरोक के जंगलों में काले हिरण का शिकार करने की सूचना पर जंगलों में दविश

Posted on

May 14, 2022

by india Khabar 24

गुना मध्य प्रदेश


गुना। आरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत शहरोक के जंगलों में काले हिरण का शिकार करने की सूचना पर जंगलों में दविश देने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया गया है कि पुलिस और बदमाशों का सामना सामना हो गया था। ऐसे में शिकारियों ने पुलिस टीम पर हमला करते हुए सीधे गोलियां दाग दीं। जिसमें आरोन थाने के एसआई, प्रधान आरक्षक और एक सिपाही सहित 3 की मौत हो गई। घटना रात 2: 45 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार शिकारियों की सूचना पर सर्चिंग के लिए जंगलों में पुलिस टीम पहुंची थी। इस दौरान पुलिस और बदमाशों की सीधी भिडंत में पुलिस टीम पर बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। उक्त घटना में आरोन थाने के एसआई राजकुमार जाटव, प्रधान आरक्षक नीरज भार्गव, सिपाही संतराम मीणा की मौत हो गई। वहीं घायल प्रायवेट ड्राइवर लखन गिरी जो रात को गश्त के दौरान पुलिस जीप चला रहा था को गोलियां लगी हैं। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि एक पुलिस कर्मी ने भाग कर अपनी जान बचाई है।

Posted on

May 14, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top