pub-1657030687483830

टीआई ने की बेवफाई तो महिला ने दर्ज कराई एफआईआर, 8 महीने से थे लाइन अटैच और अब हुए सस्पेंड!

Posted on

May 13, 2022

by india Khabar 24

भोपाल मध्य प्रदेश

भोपाल प्रदेश में पुलिस विभाग के लव अफेयर हमेशा ही चर्चाओ में रहते हैं। हालांकि यह अफेयर ही पुलिस कर्मियों के बर्बादी का कारण भी बनते हैं। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के उज्जैन के उन्हेल थाने में पदस्थ् रहे टीआई विपिन बाथम का प्रकाश में आया है। टीआई को एक विवाहित महिला से इश्क़ लड़ाना महंगा पड़ गया।मीडिया रिपोर्ट्स में मुताबिक मध्य प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर विपिन बाथम का समय खराब चल रहा है। उज्जैन जिले के उन्हेल थाने में पदस्थ थे। आठ महीने से लाइन हाजिर चल रहे हैं और अब उनकी नाराज गर्लफ्रेंड ने उनके खिलाफ 376 की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। एफआईआर भोपाल में दर्ज हुई, टीआई साहब उज्जैन में सस्पेंड कर दिए गए।
विवाहित से बनाये शारीरिक संबंध
37 साल की एक विवाहित महिला ने आरोप लगाए हैं कि टीआई विपिन बाथम के साथ उनका लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों की दोस्ती बचपन से ही है। जवान हुए तो विपिन बाथम ने उन्हें शादी के लिए कहा और बचपन के प्यार और विश्वास के चलते दोनो के बीच सारी हदें पार हो गईं। महिला ने आरोप लगाया है कि टीआई विपिन बाथम उसे अक्सर उन्हेल बुलाया करते थे। दोनों के बीच कई बार फिजिकल रिलेशन बने, लेकिन शादी करने को तैयार नहीं है। शिकायत के आधार पर भोपाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आगामी कार्रवाई के लिए उसे उज्जैन पुलिस के पास भेज दिया गया है।
शिकायत के बाद हुए सस्पेंड
_उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ला के अनुसार इंस्पेक्टर विपिन बाथम उन्हेल थाने में टी आई के पद पर पदस्थ थे। कई शिकायतों के चलते आठ महीने पहले उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया था। जैसे ही भोपाल में एफआईआर दर्ज होने की जानकारी उज्जैन एसपी को मिली उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इंस्पेक्टर विपिन बाथम को सस्पेंड कर दिया है।

Posted on

May 13, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top