pub-1657030687483830

गरीबो को बनाया जा रहा निशाना ,गरीबो पर चला बुलडोजर

Posted on

May 7, 2022

by india Khabar 24

झाबुआ मध्य प्रदेश

हमे कोई स्थायी जगह दी जाए ताकि हम अपना जीवन यापन कर सके
झाबुआ जिले के मेघनगर में नगर परिषद व राजस्व विभाग का पूरा अमला अतिक्रमण हटाने के लिये पुलिस दल बल के साथ झाबुआ रोड अस्पताल चौराहे पर पहुँचा ओर अतिक्रमण मुहिम की शुरुआत की हम आपको बता दे कि अतिक्रमण मुहिम के चलते सात दिन पहले अतिक्रमण करने वाले लोगो जिनकी संख्या लगभग 500 से अधिक को नोटिस जारी किये गए थे! ओर अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई थी मगर अतिक्रमण करने वालो ने स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण नही हटाया तो प्रशासन को दल बल के साथ आज अतिक्रमण हटाने के लिए लिए पहुँचा ओर अतिक्रमण को तोड़ दिया इस मुहिम को लेकर लोगो। ने अपनी नाराजगी व्यक्त की ओर कहा कि पहले ही कोरोना की वजह से कमर टूटी हुई है धीरे धीरे पटरी पर जीवन की गाड़ी आ रही थी और अब अतिक्रमण की वजह से हम पुनः जमीन पर आ जावेगे रोजी रोटी का जुगाड़ कैसे करेंगे

महिला लगाती रही प्रशासन से गुहार

एक महिला अपना घर बचाने के लिए तहसीलदार सीएमओ और थाना प्रभारी के सामने रोती रही बिलखती रही मगर प्रशासन ने सिर्फ सामान निकालने के लिए ही वक्त दिया ओर फिर बुलडोजर चला दिया लोगो का सीधा आरोप है कि प्रशासन का बुलडोजर केवल रोजी रोटी कमा कर अपना पेट पालने वाले गरीबो पर ही चला क्या प्रशासन बड़े लोगों पर कार्रवाई करेंगे या यह मुहिम यही धराशायी हो जाएगी या जिनकी रोज़ी रोटी छीन गई है उनको स्थायी रोजगार करने के लिए जगह मिलेगी

Posted on

May 7, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top