pub-1657030687483830

जन-विश्वास अभियान में आयुष केंद्रों का औचक निरीक्षण जिला आयुष अधिकारी ने परखी स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत, अभिलेखों और दवाओं की उपलब्धता की जांच

Posted on

September 12, 2026

by india Khabar 24

——
जबलपुर संभाग के बालाघाट जिला में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत बैहर क्षेत्र में आयुष चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने और स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखने के उद्देश्य से जिला आयुष अधिकारी डॉ. सवेदिता कुमरे ने विभिन्न आयुष स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।
डॉ. कुमरे ने शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय बैहर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) बैहर (होम्योपैथी), जत्ता तथा आयुष क्लिनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भंडेरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अभिलेखों और ओपीडी रजिस्टर का किया मिलान
औचक निरीक्षण के दौरान जिला आयुष अधिकारी ने चिकित्सालय एवं आयुष केंद्रों की उपस्थिति पंजी सहित अन्य शासकीय अभिलेखों, ओपीडी रजिस्टर और स्टॉक पंजी का बारीकी से मिलान किया। उन्होंने औषधालयों में उपलब्ध दवाओं की स्थिति, उनके रखरखाव तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली।
इसके साथ ही संस्थानों में साफ-सफाई, हर्बल गार्डन (औषधीय उद्यान), मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा शासकीय भवनों की भौतिक स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।
व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर
निरीक्षण का उद्देश्य आयुष चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के साथ यह सुनिश्चित करना रहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण आयुष चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकें। जिला आयुष अधिकारी ने संस्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने पर जोर दिया।

Posted on

September 12, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top