pub-1657030687483830

जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 7 अगस्त को होगी आयोजित

Posted on

August 6, 2026

by india Khabar 24

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का जिला स्तरीय आयोजन 7 अगस्त 2026 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिले के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के लिए विद्यालय स्तर से तीन-तीन विद्यार्थियों की टीम बनाई जाएगी। जिले के 143 विद्यालयों टीमों द्वारा ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।
मप्र पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 दो चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण में लिखित परीक्षा प्रातः 10 से 12 बजे तक होगी, जिसमें करीब 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों, संस्कृति, इतिहास, राष्ट्रीय उद्यान, अभ्यारण्य, वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य विषयों पर आधारित होंगे। दूसरे चरण में लिखित परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली चयनित 6 टीमों के बीच ऑडियो-वीडियो राउण्ड (मल्टीमीडिया राउण्ड) दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दर्शकों से भी प्रश्न पूछे जावेगें तथा पुरूस्कृत किया जावेगा। इस चरण के आधार पर प्रथम तीन विजेता एवं तीन उपविजेता टीमों का चयन किया जाएगा।

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की ओर से विजेता टीमों को प्रदेश के दर्शनीय एवं ऐतिहासिक स्थलों पर जाने के लिए टूर पैकेज (कूपन) दिया जाएगा। प्रथम तीन टीमों को तीन दिन और दो रात का भ्रमण पैकेज जबकि अगले तीन टीमों को दो दिन और एक रात का भ्रमण पैकेज मिलेगा। प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए क्विज मास्टर डॉ० अशोक उदेनिया मोबा. नं. 9425468648 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Posted on

August 6, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top