शहडोल— ग्राम कोटमा पपोल टोला निवासी श्याम किशोर चौरसिया अपनी मोटरसाइकिल रिपेयरिंग और किराना दुकान में अवैध शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है, ऐसी सूचना मुखबिर द्वारा मिलने पर सोहागपुर पुलिस ने स्वतंत्र साक्षीयोे के समक्ष कोटमा तिराहा हाईवे स्थित पपोल तालाब के सामने स्थित दुकान मे दबिश दी!
कार्यवाही के दौरान अलग -अलग की कम्पनी की व्हिस्की और वीयर की बोतल बरामद हुई! जिसकी मात्रा लगभग 100 लीटर और कीमत लगभग 50 हजार रुपए है, आरोपी से शराब सम्बन्धित कागज मांगने पर कोई भी वैध कागज नही प्रस्तुत कर सका जिसके बाद पुलिस ने शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया!
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी अरुण पांडे के मार्गदर्शन में की गई! कार्रवाई में हरी किशोर,प्रधान आरक्षक मनोज शुक्ला और रामनिवास पांडे के महत्वपूर्ण भूमिका रही!
शहडोल से सत्येंद्र सोनी




