pub-1657030687483830

शहडोल में बड़ी वारदात: चौपाटी के सामने बाइक की डिक्की से दो लाख रुपये पार

Posted on

July 25, 2026

by india Khabar 24

शहडोल।  स्थानीय चौपाटी के सामने दिनदहाड़े हुई चोरी की एक वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात बदमाश एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल की डिक्की से दो लाख रुपये नकद लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
बैंक से पैसे निकालकर लौट रहा था पीड़ित
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रीवा रोड स्थित सर्किट हाउस के सामने रहने वाले सुनील श्रीवास्तव बैंक से दो लाख रुपये निकालकर अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर घर लौट रहे थे। दोपहर करीब चार बजे वह चौपाटी के सामने कुछ सामान खरीदने के लिए रुके और बाइक वहीं खड़ी कर दी। जब वह कुछ देर बाद वापस लौटे, तो उनके होश उड़ गए। मोटरसाइकिल की डिक्की खुली हुई थी और उसमें रखी पूरी नकदी गायब थी।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के तुरंत बाद पीड़ित सुनील श्रीवास्तव ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी को भी इस चोरी की भनक तक नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने तुरंत कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्राथमिक जांच में पुलिस को अंदेशा है कि बदमाशों ने पीड़ित की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी हुई थी। जैसे ही उन्हें मौका मिला, वे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। साथ ही बैंक और घटनास्थल के बीच के रास्तों की भी जांच की जा रही है।
शहडोल  से सत्येन्द्र सोनी

Posted on

July 25, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top