pub-1657030687483830

हज यात्रियों का जत्था शहडोल से रवाना

Posted on

May 13, 2026

by india Khabar 24

शहडोल ——हज यात्रियों इस्लाम धर्म के सबसे मुकद्दस सफर हज के लिए 13 मई को शहडोल से  रवाना हुआ. हज यात्रियों की रवानगी के दौरान स्टेशन परिसर में भावुक और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला समाजिक  कार्यकर्ता और  जिला व्यापारी संघ उपाध्यक्ष मनोज  सराफ, समाजसेवी रविंद्र तिवारी ,समाजसेवी सुफियान खान ने यत्रियों का स्वागत किया और बधाई दी. परिजनों और शुभचिंतकों ने हज यात्रियों को फूल माला पहनाकर और गले लगाकर विदाई दी.

सोहागपुर निवासी  एवं एडवोकेट  ईमरान  खान  अपनी पत्नी शाहीन खान के साथ हज यात्रा पर रवाना हुए. उनके चाचा अजीजऊल्लाह तथा परिवार  के अन्य  5  इस पवित्र यात्रा में शामिल हुए!

सभी हज यात्री शहडोल स्टेशन से अंबिकापुर जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से जबलपुर लिए रवाना हुए, जबलपुर से मुंबई फिर  मुंबई से मक्का मदीना के लिए उड़ान भरेंगे. हज यात्रियों को विदाई देने के लिए शहडोल रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. 

इस दौरान लोगों ने यात्रियों से देश की तरक्की, खुशहाली, अमन शांति और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ करने की अपील की.

इस मौके पर इरफान खान एडवोकेट ने कहा कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि उसे अल्लाह के घर की हाजिरी का मौका मिले. यह सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि इंसानियत, भाईचारे, त्याग और आत्मशुद्धि का संदेश देने वाला मुकद्दस सफर है.

मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता  गंगा सागर सिंह, मोइनुद्दीन, हाजी खालीक, मकसूद, शानउल्लाह, एव अन्य शहर के बहुत से   नागरिक उपस्थित थे!

शहडोल से सत्येंद्र सोनी

Posted on

May 13, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

Scroll to Top