विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के नाम की घोषणा।
शहडोल संभाग की उपेक्षा प्राप्त जानकारी के अनुसार विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के पद पर पूर्व विधायक पंचू लाल प्रजापति उपाध्यक्ष पद पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रीवा डॉ अजय सिंह एवं संजय तीर्थनी के नाम की घोषणा की गई है। प्राधिकरण में शहडोल संभाग की उपेक्षा की गई है और शहडोल संभाग के अंतर्गत आने वाले उमरिया अनूपपुर एवं शहडोल जिले से किसी भी नेता को तवज्जो नहीं दी गई। पूर्व में विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर शहडोल संभाग से अनिल गुप्ता एवं रामदास पुरी को जगह दी गई थी। वर्तमान में जो घोषणा हुई है उसमें अध्यक्ष पंचुलाल प्रजापति एवं उपाध्यक्ष डॉ अजय सिंह दोनों ही रीवा जिले के निवासी हैं और दूसरे उपाध्यक्ष डॉ संजय तीर्थनी सतना जिले के निवासी हैं।
शहडोल से सत्येंद्र कुमार सोनी




