pub-1657030687483830

शादी में गया परिवार,सूने घर पर चोरों का धावा

Posted on

April 27, 2026

by india Khabar 24

शहडोल- जिले में चोरों के हौसले बुलंद

सोहागपुर थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में शादी समारोह में शामिल  होने गए परिवार के सूने घर पर चोरों ने धावा वोल दिया! ताला तोड़कर अंदर घुसे बदमाश लाखों के गहने और नगदी लेकर फरार हो गए,जिससे इलाके में दहशत का माहौल है!पिपरिया गांव निवासी उमेश यादव अपने परिवार के साथ गांव में ही स्थित दूसरे घर में पारिवारिक शादी में शामिल होने गए थे! इसी दौरान उनके घर खाली था,जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर कीमती सामान समेट लिया! जब परिवार शादी से घर लौटकर घर पहुंच दरवाजे में लगा ताला टूटा मिला और अंदर का सामान बिखरा हुआ था!पीड़ित के मुताबिक घर में बेटी के विवाह के लिए रखे गए करीब 1 किलो चांदी, चार तोले सोने के जेवर और 45000 रुपए नगर चोरी हो गए हैं!चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 7 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है! घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरू कर दी है! पुलिस  ने अज्ञात आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी लगातार बढ़ रही चोरी घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है! वहीं पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं!

शहडोल से सत्येंद्र कुमार सोनी

Posted on

April 27, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top