pub-1657030687483830

पाली रोड सोहगपुर स्थित ईदगाह में रोजा इफ्तार कल, महिलाओं के लिए अलग से इफ्तार का इंतजाम किया गया है

Posted on

March 8, 2026

by india Khabar 24

 

फरीद खान,शहडोल हर साल की तरह इस साल भी रमजान के इस मुबारक महीने में सार्वजनिक इफ्तार कार्यक्रम 8 मार्च को पाली रोड सोहगपुर स्थित ईदगाह में रखा गया है। उक्त जानकारी देते हुए युवा समाज सेवी सुफियान खान ने तमाम रोज़दारों से इस इफ्तार ए आम में शामिल होने की गुजारिश की है।

विदित हो कि पिछले कई वर्ष से इस इफ्तार ए आम का आयोजन किया जा रहा है। जहां इस मुबारक माह रमजान में इफ्तार से पहले सार्वजनिक रूप से मुल्क में अमन एवं भाईचारा के लिए दुआ भी की जाती है। सुफियान खान ने बताया कि महिलाओ के लिए भी अलग से रोजा इफ्तार का इंतजाम किया गया है।

Posted on

March 8, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top