उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा के विद्यार्थियों ने मनाई पं.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शपथ भी ली

Posted on

December 28, 2025

by india Khabar 24

 

 

छिन्दवाड़ा/ उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की प्रभारी एवं प्रभारी डीन डॉ.शिखा शर्मा ने आज छात्र-छात्राओं को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पं.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाते हुए उनके प्रेरणादाई जीवन, विचार और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने पं.अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं में छिपी देश प्रेम की जो अलक के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने किस तरह ग्राम सड़क योजना एवं वैज्ञानिक डॉ.अब्दुल कलाम के साथ उन्होंने परमाणु परीक्षण करवाकर देश को परमाणु संपन्न राष्ट्र में शामिल कर दिया था, इस विषय में छात्र-छात्राओं ने अपने वक्तव्य रखें ।

साथ ही कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत साफ-सफाई की शपथ ली। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केंद्र देलाखारी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.आर.एल.राऊत, श्री राकेश वर्मन, श्री प्रकाश सांवले, श्री कालूराम मेडा, श्री नितेश, उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष विद्यार्थी, राहे छात्रायें एवं तामिया के विद्यार्थियों का सहयोग रहा।

Posted on

December 28, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top