pub-1657030687483830

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शहडोल आगमन पर कांग्रेस दिखाएगी काले झंडे, बड़े आंदोलन की तैयारी

Posted on

October 24, 2026

by india Khabar 24

शहडोल— मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शहडोल आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने एक बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा।

यह निर्णय जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

इन प्रमुख मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस:

• जनविरोधी नीतियां: भाजपा सरकार की कथित किसान विरोधी और जनविरोधी नीतियां।

• आर्थिक मोर्चे पर विफलता: लगातार बढ़ती महंगाई और युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी।

• सुरक्षा व्यवस्था: शहडोल जिले की बदहाल और लचर कानून-व्यवस्था।

• लोकतंत्र पर हमला: कथित वोट चोरी का आरोप।

कांग्रेस भवन से निकलेगा मार्च:

जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने जानकारी दी कि तय रणनीति के मुताबिक, जिले भर से कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर अध्यक्ष और सभी मोर्चा संगठनों (युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई) के कार्यकर्ता शहडोल स्थित कांग्रेस भवन में एकत्रित होंगे। इसके बाद सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, राकेश कटारे, नीरज द्विवेदी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम  और पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह जित्तू और कई पूर्व पार्षद तथा सहित दर्जनों वरिष्ठ नेता  मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं से इस प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

शहडोल  से सत्येन्द्र  सोनी

 

Posted on

October 24, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top