कमिश्नर श्री सिंह ने की जिलों की वर्चुअल समीक्षा

Posted on

December 25, 2025

by india Khabar 24

कमिश्नर जबलपुर श्री धनंजय सिंह ने संभाग के सभी जिलों की वर्चुअल बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि, खाद वितरण व्यवस्था, दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान, राजस्व के सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती एवं भू-अर्जन के प्रकरणों को प्राथमिकता से लें। इसके अलावा सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा पिछली बैठक में जिन बिंदुओं पर समीक्षा की गई थी, उनके पालन प्रतिवेदन पर विस्तार से चर्चा की गई।

कमिश्नर श्री सिंह ने बैठक में डीएलसीसी, एक जिला एक उत्पाद, गीता भवन, जल जीवन मिशन, मत्स्य पालन, आयुष्मान कार्ड, धरती आबा, कामधेनु योजना, पीएम स्वनिधि, आरसीएमएस, सीएम हेल्पलाइन, सीएम मॉनिट, सीएस मॉनिट, मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम, मनरेगा लेबर बजट, जनमन आवास, आवास प्लस, मध्याह्न भोजन, श्री अन्न प्रोत्साहन योजना, नरवाई प्रबंधन सहित अन्य विषयों पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। मण्डला एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित संबंधित जिलाधिकारी वीसी में शामिल हुए।

Posted on

December 25, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top