पश्चिम मध्य रेल में गरिमामय रूप से मनाया गया संविधान दिवस महाप्रबंधक के नेतृत्व में संविधान उद्देशिका का सामूहिक वाचन

Posted on

November 26, 2025

by india Khabar 24

 

जबलपुर, 26 नवम्बर। समस्त देश में 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय जबलपुर सहित इसके तीनों मंडलों — जबलपुर, भोपाल एवं कोटा में आज संविधान दिवस गरिमामय ढंग से मनाया गया।
मुख्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में पश्चिम मध्य रेल की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने रेल कर्मियों एवं अधिकारीयों को संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया । इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं रेलकर्मियों ने संविधान की उद्देशिका को दोहराते हुए भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार खत्री, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री नीरज कुमार, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री आशुतोष, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री एम. विजय कुमार, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री कुशाल सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण)/आरएसपी श्री प्रभात कुमार, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री मुकेश, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री राजीव कुमार यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री एम. एस. हाशमी, मंडल रेल प्रबंधक भोपाल श्री पंकज त्यागी, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) श्रीमती रश्मि बघेल, मुख्य कार्मिक अधिकारी/आईआर श्री अजय कुमार दीक्षित, एवं सचिव महाप्रबंधक श्री जे. पी. सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।
उद्देशिका के वाचन के दौरान सभी ने यह संकल्प दोहराया—

“हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 को इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।”
कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संविधान के प्रति सम्मान, जागरूकता एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना था।

Posted on

November 26, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top