शत-प्रतिशत मतदाताओं के गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ को मिलेंगे हर दिन आकर्षक पुरस्कार.

Posted on

November 21, 2025

by india Khabar 24

 

(कलेक्टर करेंगे प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान)

जबलपुर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यक्रम के तहत मतदाताओं से प्राप्त भरे हुये गणना फार्म के डिजिटाइजेशन के कार्य को गति देने जिले में अनूठी पहल शुरू की गई है। अब शनिवार 22 नवंबर से हर दिन अपने बूथ के शत-प्रतिशत मतदाताओं के गणना फार्म का डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ को आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। पुरस्कार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के एक और कुल मिलाकर आठ बीएलओ को दिये जायेंगे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार बीएलओ को प्रोत्साहित करने और उनके बीच स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के मकसद से शुरू की जा रही इस पहल के तहत जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों में शत-प्रतिशत मतदाताओं के गणना फार्म का डिजिटाइजेशन करने वाले एक-एक बीएलओ को मूवी के दो टिकिट और 500 रुपये का गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा। सबसे खास ऐसे बीएलओ को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया जायेगा।

Posted on

November 21, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top