चौरई । जनपद पंचायत चौरई ने भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी के जन्मदिन पर जनपद पंचायत अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत को विभिन्न ग्राम पंचायतों में कई विकास कार्यों की सौगात दी गई ।
जनपद अध्यक्ष सरोज राधेश्याम रघुवंशी व उपाध्यक्ष शैलकुमारी कमलेश वर्मा ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के लिए 1 करोड़ 5 लाख रु की राशि स्वीकृत की है ।
इस राशि से ग्राम पंचायत परसोली के पटिया टोला में मंगल भवन निर्माण 5 लाख रु, बाड़ीवाड़ा में स्टेडियम निर्माण में 9 लाख रु, रमपुरी में सौंदर्यीकरण 1 लाख रु, सिंगोड़ी में पेवर ब्लॉक कार्य 1 लाख रु, धमनियां में पेवर ब्लॉक 2 लाख रु, बांकानागनपुर में बाउंड्री बाल निर्माण कार्य 1 लाख रु, केवलारी संभा में नाली निर्माण कार्य 10 लाख रु , माचागौरा में नाली निर्माण कार्य 4 लाख रु, चिखली खुर्द में नाली निर्माण 4 लाख रु, नवेगांव गोंड में नाली निर्माण 1 लाख रु, मोघर में नाली निर्माण 4 लाख रु, आमाझिरी में रिटर्निग बॉल निर्माण कार्य 1 लाख रु, सीताझिर नाली निर्माण 4 लाख रु, उदादोन में घाट निर्माण 4 लाख रु, रमपुरी में नाली निर्माण 4 लाख रु,धौलपुर में नाली निर्माण 4 लाख रु, टॉप में नाली निर्माण 4 लाख रु,लोहारा में नाली निर्माण 4 लाख रु, समसवाडा के बस स्टैंड में शौचालय निर्माण 2.5 लाख रु, लोनीकला में मंगल भवन अतिरिक्त कार्य 2 लाख रु, तेंदनी में नाली निर्माण 2 लाख रु, बम्हनीलाला में रिटर्निग बॉल निर्माण 1 लाख रु, नौलाझिर में नाली निर्माण कार्य 3 लाख रु, बीझावाडा में शौचालय निर्माण 4 लाख रु, गोपालपुर में स्टॉपडेम जीर्णोद्वार 4 लाख रु, मेहगौरा में नलजल योजना एवं पाइपलाइन विस्तार 4 लाख रु, भद्दाढाना में सामुदायिक भवन अतिरिक्त कार्य में 3 लाख रु, पिपरिया टांडे में नलजल योजना एवं पाइप लाइन विस्तार, सटोटी व ख़ैरिमाता में नलजल योजना एवं पाइपलाइन विस्तार 2 लाख रु, मोघर समसवाडा के बस स्टैंड में शौचालय हेतु पाइपलाइन विस्तार 1.5 लाख रु, खैरी टोला में पाइप लाइन विस्तार संधारण कार्य 2 लाख रु, कपूरदा में नलजल योजना पाइपलाइन 2 लाख रु का विकास कार्यों की सौगात दी गई ।
इन विकास कार्यों से जनहित के काम हो सकेंगे जिससे क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिलेगा ।





