सिवनी (संदीप ठाकुर)
छपारा मुरझोर हत्या कांड को लेकर आदिवासी समुदाय के सैकड़ों लोगो ने छपारा तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन मामला आदिवासी स्व. संतराम सैयाम पिता साहूलाल सैयाम उम्र लगभग 35 साल, का दिनांक 13/05/2025 मे रामकुमार कोष्टा के खेत की मेड में संतराम सैयाम की हत्या हुई जिसकी सूचना छपारा थाना पर दिनांक 13/05/2025 को किया गया जिसमे थाना छपारा पुलिस के द्वारा मौके स्थिति मे मर्ग दर्ज किया गया । परन्तु आदिवासी समुदाय के लोगों का पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट नहीं हैं महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार छपारा को उच्च स्तरीय जांच के लिए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के मुख्य बिन्द-1, घटना स्थल मुरझौर निवासी संतराम रौयाम की हत्या रामकुमार कोष्टा की खेत की मेड में हुई है। 2, घटना का कारण स्व. संतकुमार सैयाम रामकुमार कोष्टा के खेत में काम करता था जिसके पैसो का लेन-देन लगभग 3 साल का था जिस कारण हत्या का होना प्रदर्शित करता है कि संतकुमार कोष्टा की हत्या को प्री-प्लानिंग कर किया गया है।3. घटना स्थल में प्राप्त समग्री: घटना स्थल में उपलब्ध समग्री जो कि शराब कि बोतल, एवं डिस्पोजल जो कि 5-6 पाई गई जिससे यह पूर्ण विश्वास से कहा जा सकता है कि हत्या करने बाले एक से अधिक व्यक्ति थे। हत्या के बाद अन्य स्थान पर ले जाने बाला एक व्यक्ति नहीं हो सकता है क्योकि संतराग सैयाम का बजन लगभग 40 किलोग्राम था जिसे एक व्यक्त्ति नहीं उठा सकता है इसने हमे पुरा संदेह है कि इस हत्या कांड में अन्य साजित भी समिल है रामकुमार कोष्ठा पुत्र संजय कोष्टा के द्वारा आर्थिक लेन-देन के कारण यह घटना को अंजाम दिया गया है।
यह कि वर्तमान ज्ञान जो तहसीलदार महादेय छपारा के द्वारा प्रदान किया जा रहा है, जिसमे 07 दिवस के भीतर उच्च स्तरी जॉच किये जाने हेतू एस.आई.टी. का गठन नहीं किया जाता है तो सर्वआदिवासी समुदाय आक्रोशित हो कर उग्र-आन्दोलन करने हेतू विवास होगा जिसकी सम्पुर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
07 दिवस के भीतर मुरझोर हत्या कांड में उच्च स्तरी जाँच कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने हेतू एस.आई.टी.का गठन किया जाय।





