………….
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा है कि जिले में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि आवागमन के दौरान सड़क पर या किसी पुल-पुलिया में बाढ़ का पानी तेजी से आ रहा हो,तो नागरिक उसमें आने-जाने से बचें।इस दौरान जोखिम पूर्ण यात्रा करने से भी बचे। सजग रहें और सावधानी बरतें।इसके अलावा नागरिक जल भराव वाले क्षेत्रों में ना जाये और जोखिमपूर्ण जल स्रोतों के समीप जाकर फोटो,सेल्फी आदि नहीं ले।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा कि बच्चों को नदी, तालाब, पोखर में नहाने अथवा पिकनिक के लिए जाने से मना करें।बारिश के चलते किसी भी प्रकार के जान-माल की नुकसानी न होने पाए, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुट गया है।
Post Views: 77





