दो वर्षों से ग्राम पंचायत आमपाली में लगा BSNL टॉवर अब तक बंद, विभागीय चुप्पी से ग्रामीणों में आक्रोश

Posted on

April 14, 2025

by india Khabar 24

धर्मेन्द्र महंत की रिपोर्ट

लैलूंगा। ग्राम पंचायत आमपाली में दो वर्ष पूर्व बीएसएनएल (BSNL) का मोबाइल टॉवर तो स्थापित कर दिया गया, लेकिन आज तक इसे चालू नहीं किया गया है। टॉवर की ऊँचाई गांव के विकास का प्रतीक बननी थी, लेकिन अब यह निष्क्रिय ढांचे के रूप में गांव की अनदेखी और लापरवाही का उदाहरण बन गया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जब टॉवर की स्थापना हुई थी, तब उम्मीद जगी थी कि अब संचार व्यवस्था में सुधार आएगा। क्षेत्र में नेटवर्क की गंभीर समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल भुगतान और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने में ग्रामीणों को खासी दिक्कतें हो रही हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार टॉवर चालू कराने के लिए बीएसएनएल कार्यालय और जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विभाग की इस चुप्पी ने लोगों में नाराजगी बढ़ा दी है।

इस संदर्भ में जब बीएसएनएल अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो कोई जवाब नहीं मिला। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही टॉवर चालू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन की राह पकड़ने को विवश होंगे।

अब देखना होगा कि विभाग कब जागता है और ग्राम पंचायत आमपाली को संचार सुविधा की सौगात कब मिलती है।

Posted on

April 14, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top