जबलपुर कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में जबलपुर में मिलर्स की बैठक हुई। इस दौरान कलेक्टर ने मिलर्स को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वेयर हाऊस और सोसायटियों से माल का उठाव समय पर किया जाए और मिलिंग भी समय सीमा में पूरी की जाए। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि गाड़ी की गलत नंबर न लिखी जाए और मिलर्स द्वारा दिए गए मास्टर्स डाटा का पालन किया जाए।
बैठक में मिलर्स ने कुछ सोसायटियों में बोरे में कम मात्रा में धान मिलने की समस्या उठाई। उन्होंने बड़गैया वेयर हाऊस पनागर का विशेष रूप से जिक्र किया, जहां बोरे में 20-20 किलो ही धान मिल रही है, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है। कलेक्टर ने इस संबंध में जांच कराने का आश्वासन दिया।
कलेक्टर ने मिलर्स से तत्परता और ईमानदारी से काम करने का आग्रह किया। इस दौरान अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।





