pub-1657030687483830

मुस्लिम समाज के तरक्की के लिए शहडोल में एक मुस्लिम सम्मेलन का आयोजन कल 23 फरवरी को

Posted on

February 21, 2025

by india Khabar 24

फरीद खान / शहडोल मुस्लिम समाज के तरक्की के लिए शहडोल में एक मुस्लिम सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा यह सम्मेलन समाज के तरक्की के लिए समाज की बैठक में तय किया जाएगा की समय के अनुसार किस तरह से छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर कैसे प्रदान किया जाए एवं दीनी तालीम एवं मदरसा कैसे और कहां संचालित किए जाएं वं कृषि के क्षेत्र में कृषि को पसंद करने वाले नौजवानों के लिए क्या किया जाए। गरीबों के लिए बैतूल माल की स्थापना करना एवं वाडों में पॉलीक्लिनिक खोलना और स्वास्थ्य के लिए अस्पताल को चयनित करना एक बेहतर न्यूनतम फीस में स्कूल बनाना, उच्च शिक्षा के लिए कोचिंग सेंटर खोलना, समाज के बेसहारा लोगों के लिए पेंशन योजना देना, समाज के सभी लोगों को प्रदेश सरकार के लाभों का लाभ पहुंचाना, साल में सामूहिक खतने का इंतजाम करना, समाज के सभी जो योग्यता अनुसार 01 साल में उन्हें सम्मान करना रमजान शरीफ में गरीबों को रमजान किट बांटना छात्र-छात्राओं के लिए कंप्यूटर कोचिंग सेंटर खोलना, जिसमें से सभी छात्र-छात्राएं को लाभ
मिले। इनके अलावा मुस्लिम सम्मेलन में समाज के द्वारा समाज के लोगों द्वारा जो भी कीमती सुझाव समाज के हित में आएगा, उसे पूरा करना यह कार्यक्रम मुस्लिम सामाजिक संगठन नेशनल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी शहडोल के
तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा। इसमें संरक्षक के रूप में डॉक्टर मरियम बोहरा संचालक हातमी हॉस्पिटल शहडोल, जनाब सुफियान खान समाजसेवी एवं समाज के गणमान्य नागरिक रहेंगे। उक्त सम्मेलन के कार्यक्रम आयोजन संगठन के अध्यक्ष शानउल्ला खान होंगे। यह कार्यक्रम 23 फरवरी, दिन-इतवार समय 250 पर सम्मेलन शुरू होगा जो सोहागपुर में स्थित मौलाना आजाद स्कूल कैंपस में किया जाएगा। इस सम्मेलन में जुड़े हुए तमाम कार्यकर्ता समाज के सभी लोगों से गुजारिश करती है की इस मुस्लिम सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आप सोहागपुर पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाएं।

Posted on

February 21, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top