pub-1657030687483830

लैलुंगा में भाजपा से कपिल सिंघानिया की ऐतिहासिक जीत, धूम धाम से निकाली गयी विजय रैली

Posted on

February 16, 2025

by india Khabar 24

*धर्मेन्द्र कुमार महंत*

: लैलुंगा ब्रेकिंग :- नगर पंचायत लैलूंगा में भाजपा से कपिल सिंघानिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जैसे ही कपिल सिंघानिया जी की विजयी होने की घोषणा हुई, पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। हजारों समर्थकों की मौजूदगी में भव्य विजय रैली का आयोजन किया गया, जिसमें कपिल सिंघानिया का भव्य स्वागत हुआ।
कपिल सिंघानिया की इस ऐतिहासिक जीत के बाद लैलुंगा में विजय रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। समर्थकों ने जमकर ढोल-नगाड़े बजाए, जगह जगह केला और रसगुल्ला से भी तौला गया , केक भी काटा गया,आतिशबाजी की गई और मिठाइयाँ बाँटकर अपनी खुशी जाहिर की। सड़कें जश्न में सराबोर नजर आईं, और हर तरफ “कपिल सिंघानिया जिंदाबाद” के नारे गूंजने लगे।
विजय रैली के दौरान कपिल सिंघानिया ने जनता को संबोधित करते हुए इस जीत को क्षेत्र की जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा, “यह जीत आपकी जीत है। आपने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं उसे कभी टूटने नहीं दूंगा। लैलुंगा के विकास के लिए मैं पूरी तरह प्रतिबद्ध हूँ।” उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी हर उम्मीद को पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, रवि भगत युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष,सत्यानंद राठिया, समस्त भाजपा कार्यकर्ता सहित नगर एवं क्षेत्र वासियों की मौजूदगी रही ।

Posted on

February 16, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top