pub-1657030687483830

खैरहा पुलिस की कार्रवाई मंदिर से चोरी हुए आभूषणों के साथआरोपी गिरफ्तार

Posted on

February 12, 2025

by india Khabar 24

दिनांक 25.12.24 को फरियादी गेंदलाल बैगा पिता बहोरी बैगा उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम करकटी थाना खैरहा द्वारा थाना खैरहा में सूचना दी गई थी, ग्राम करकटी गुग्धा तालाब के पास स्थित गुग्धा देवी की मंदिर में कोई अज्ञात चोर द्वारा देवी के सिर में लगे चांदी का मुकुट एवं सोने के नाक की नथुनी, सोने की फुलिया चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान किया गया।
अनुसंधान के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही / आरोपी रंजीत पटेल पिता अशोक पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी अंबेडकर नगर, बुढ़ार, को दस्तयाब कर पूछताछ की गई जिसके द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया एवं चोरी गई मशरूका चांदी का मुकुट एवं सोने के नाक की नथुनी, सोने की फुलिया कीमती करीब 5,500 रूपये की बरामद की गई है।
उक्त कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) धनपुरी अभिनव मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खैरहा उप.निरी. दिलीप सिंह, प्र.आर. राम नाथ बांधव, आर. साउल मोरिस, आरक्षक रौशन कुमार की सराहनीय भूमिका रही है। शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

February 12, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top