pub-1657030687483830

हर भारतवासी का यह अभियान स्वच्छ भारत हमारा अभिमान स्वच्छता का दीप जलाओ भारत देश को सुंदर बनाओ बीके रेखा बहन

Posted on

February 9, 2025

by india Khabar 24

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्य सेवा केंद्र गांधीनगर के द्वारा नगर में जगह-जगह स्वच्छता का संदेश दिया

फरीद खान / शहडोल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्य सेवा केंद्र गांधीनगर के द्वारा नगर में जगह-जगह स्वच्छता का संदेश दिया गया जिसमें पोरसा नगर के अनेक स्थानों में जोटई,किरायंच,ताल का पूरा,रोंधा,अटेर,पचौरी पूरा, मैं बीके रेखा बहन ने और ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें माता बहनों ने भजनों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने का एक प्रयास किया है और बीके रेखा बहन ने इस दौरान कहा है कि जिस प्रकार से भजन करने से मन में स्वच्छ वातावरण बन जाता है अर्थात भगवान की याद से व्यर्थ चिंतन परचिंतन मिट जाता है और भगवान का ध्यान करने में मन लग जाता है क्योंकि हमारे हृदय की शुद्धता और स्वच्छता भजन करने से अवश्य ही हो जाती है इस प्रकार से अपने आसपास के स्थान पर हमें स्वच्छता का वातावरण बनाने के लिए स्वयं को आगे आकर संगठन बनाकर इस कार्य के लिए आगे निकलना है अनेक लोगों को मार्गदर्शन देना है जिस प्रकार से मन को खुशी होती है भगवान के दर्शन करने से मंदिर में जाने से इस प्रकार से साफ सफाई के माहौल में खुद को रखना भी एक बहुत बड़ी खुशी का माहौल और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना देती है हम सभी को अवश्य ही स्वच्छ रहने के लिए प्रेरित करें उनको बताएं की मन की शुद्धता और पवित्रता भगवान के स्मरण और चिंतन से होती है उसी प्रकार से घर में साफ सफाई या अपने आसपास साफ सफाई रखने से मन सदा तंदुरुस्त रहता है और हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है हमें कभी भी अपने अंदर कमजोर संकल्प नहीं लाने है कि हम सबको बार-बार कहते हैं साफ सफाई के लिए जागरुक कर रहे हैं फिर भी लोग जागरुक नहीं हो रहे कई बार मन में कमजोर संकल्प आ जाने से हम अपने लक्ष्य से पीछे हट जाते हैं बीके रेखा बहन ने कहा मेरा मानना यह है की अपने लक्ष्य के बारे में आप लोगों को जागरूक अवश्य ही करते रहें मानना या मानना उनके ऊपर निर्भर करता है लेकिन जिस प्रकार से डॉक्टर का काम होता है मरीज को सही दवा के बारे में इस तरह से हमारा भी फर्ज बनता है हम भी अपने लक्ष्य के कर्तव्य के बारे में लोगों को अवश्य ही जागरुक करते रहे वह आज नहीं तो कल अवश्य ही मान जाएंगे पर हमें हिम्मत नहीं हारनी अपने काम पर ध्यान देना है जो हमने सोचा है वह करके दिखाना है और कदम से कदम मिलाकर संगठन को लेकर अपने लक्ष्य को सफलता की ओर ले जाते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचाते हुए अवश्य ही हमें दिखाना होगा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिला निर्वाचन अधिकारी रामकुमार गुप्ता, समाज सेवक अरुण तोमर, समाज सेवक जसराम गुप्ता, युवाओं को सकारात्मक चिंतन की ओर प्रेरित करने वाले चिंटू तोमर ,बीके रेखा बहन ,शिक्षिका रेखा सेंगर ,सुनीता तोमर ,बिना तोमर, राम बेटी तोमर, मंजू तोमर, गीता शर्मा पुष्पा शर्मा ,कमला नरवरिया, सुमन, रमां तोमर ,गुड़िया तोमर सैकड़ो में भाई बहन उपस्थित रहे

Posted on

February 9, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top