बुढ़ार नगर परिषद वार्ड क्रमांक 08 में नाली और सड़क सफाई कीबदहाली

Posted on

January 31, 2025

by india Khabar 24

बहुजन गोंडवाना पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी

फरीदखान/शहडोल। जिले के बुढ़ार नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 08 में नाली निर्माण, सड़क निर्माण और सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर समस्याएं सामने आई हैं। बहुजन गोंडवाना पार्टी ने इन समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि वार्ड क्रमांक 08 में न तो नालियां हैं और न ही सड़कें, जिसके चलते वार्ड में गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश के दौरान और उसके बाद सड़कों पर गंदा पानी बहता है, जिससे स्थानीय निवासियों और आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पार्टी ने कहा है कि गंदगी और जलभराव के कारण डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां फैल रही हैं। ज्ञापन में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि गंदगी और बीमारियों के कारण वर्तमान में कई लोगों की जान तक जा चुकी है। इस समस्या को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी। 7 अप्रैल 2024 को मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें समस्या से संबंधित फोटो और दस्तावेज भी जमा किए गए थे। लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पार्टी ने अपनी मांगों में जोर देकर कहा है कि वार्ड क्रमांक 08 में नालियों का निर्माण, सड़क निर्माण और सफाई व्यवस्था पर तुरंत ध्यान दिया जाए। अगर प्रशासन ने इस मामले पर जल्द कार्रवाई नहीं की, तो बहुजन गोंडवाना पार्टी आमरण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। पार्टी ने प्रशासन से अपील की है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान कर क्षेत्र के निवासियों को राहत प्रदान की जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है। इस अवसर पर प्रवीण चौधरी, बादल चौधरी, आकाश चौधरी, आदित्य चौधरी, साहिल चौधरी, धनेश्वर चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Posted on

January 31, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top