समाजसेवी आफताब अली ने 15वीं बार रक्तदान कर, बताया रक्तदान का महत्व*

Posted on

December 27, 2024

by india Khabar 24



शहडोल । नगर के जानेमाने समाजसेवी आफताब अली ने 15वीं बार रक्तदान करते हुए कहा कि हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचती है। रक्तदान का कितना महत्व है इसका अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई निकटतम व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा होता है। रक्तदान कर हम जहां एक ओर किसी की जान बचाते हैं वहीं दूसरी ओर इससे जबर्दस्त आत्म संतुष्टि मिलती है। कई लोग रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों के कारण रक्तदान करने से कतराते हैं जबकि इससे कोई हानि नहीं होती बल्कि कई प्रकार के लाभ होते हैं।  हम सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्त पीड़ितों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा कार्य नहीं हो सकता और रक्तदान कर इस पुण्य कार्य को बखूबी अंजाम दे सकते हैं। और रक्तदान कर कई जिंदगी को बचाया जा सकता है आफताब अली ने कहा सभी को रक्तदान करना चाहिए ताकि रक्त की कमी से जूझ रहे लोगों को समय पर रक्त मिल सके शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

December 27, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top