शहडोल:पुलिस अधीक्षक कार्यालय के 02 पुलिसकर्मियां को प्राप्त हुआ केन्द्रीय गृह मंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक

Posted on

December 3, 2024

by india Khabar 24

 

शहडोल। पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल में कार्यरत्त 02 पुलिसकर्मियों कार्यवाहक प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी एवं अभिमन्यु वर्मा को वर्ष 2023 के लिए ”केन्द्रीय गृह मंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक“ प्राप्त हुआ है। उक्त पदक पुलिस सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ऐसे कर्मचारियों को प्रदाय किया जाता है जिन्होंने न्यूनतम 15 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर ली हो। पदक हेतु पुलिसकर्मियों के सेवा विवरण, ईनाम और कार्यों की समीक्षा की जाती है। पदक हेतु कर्मचारियों का अंतिम चयन पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश द्वारा सर्वोच्च समिति की अनुशंसा पर किया जाता है।

लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने वर्ष 2004 में पुलिस सेवा में आरक्षक के पद पर प्रवेश किया, उनकी पहली पदस्थापना जिला इंदौर में हुई। सत्र 2006-2007 में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद थाना खजराना जिला इंदौर में प्रथम पदस्थापना हुई। वर्ष 2008 में जिला शहडोल स्थानांतरित होकर वर्तमान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला शहडोल में रीडर के पद पर कार्य कर रहे है। अपनी 20 वर्षों की सेवा अवधि के दौरान श्री द्विवेदी ने अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन अत्यंत निष्ठापूर्वक तरीके से किया है, जिसके लिए इन्हें उक्त पदक प्राप्त हुआ है।

इसी प्रकार अभिमन्यु वर्मा वर्ष 2007 में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर पचमढ़ी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत अनूपपुर जिले में पदस्थ हुए। दिसम्बर 2022 में जिला डिण्डौरी से स्थानांतरण होने के बाद वे शहडोल जिले में आए और वर्तमान में सीएम हेल्पलाईन शाखा में कार्यरत् हैं। 17 वर्ष की लम्बी सेवा अवधि के दौरान श्री वर्मा ने सायबर सेल में कार्यरत रहकर कई अपराधों का खुलासा करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। साथ ही अवैध नशीले मादक पदार्थ, इंजेक्शन आदि को पकड़ने और गुम बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी में इनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

शहडोल पुलिस के लिए यह अत्यंत ही गौरव का विषय है कि उक्त दोनों कर्मचारियों का चयन केन्द्रीय गृह मंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए हुआ है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने दोनों कर्मचारियों को बधाई देते हुए सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी एवं इसी प्रकार से उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरित किया। शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

December 3, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top