कमिश्नर कार्यालय के सभागार में खरीफ रबी सीजन 2024- 25 की समीक्षा

Posted on

November 18, 2024

by india Khabar 24

शहडोल।नवागत कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज कमिश्नर कार्यालय के सभागार में खरीफ 2024 की समीक्षा एवं रबी सीजन 2024- 25 की समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने सहकारिता, पशुपालन, मछुआ, किसान कल्याण, उर्वरक की उपलब्धता, सोयाबीन उपार्जन की प्रगति, रानी दुर्गावती अन्न प्रोत्साहन योजना, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा जैसे अन्य विषयों पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

बैठक में कलेक्टर शहडोल केदार सिंह, कलेक्टर अनूपपुर हर्षल पंचोली, कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र जैन, शहडोल संभाग के जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

November 18, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top