अखंड ब्राह्मण महासभा द्वारा किया एक शाम मां नर्मदा के नाम का कार्यक्रम हुआ संपन्न

Posted on

November 18, 2024

by india Khabar 24

जबलपुर, दिनांक 16 नवंबर 2024 को अखंड ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित नर्मदा अष्टकम
मां नर्मदा की महा आरती तथा संगीत संध्या के आयोजन में संस्कारधानी के विशिष्ट सम्माननीय नागरिक तथा धर्मगुरु ,पीठाधीश्वर भी उपस्थित थे। हर्ष का विषय रहा कि आज महा आरती में फिल्म जगत के जाने-माने कलाकार श्री आशुतोष राणा भी उपस्थित हुए और उन्होंने भी मां नर्मदा की आरती में हिस्सा लिया।जिससे कि नगर के सारे दर्शक बड़े उत्साहित हुए ।
आज के कार्यक्रम की शोभा श्री रविंद्र शर्मा के भजन और मां नर्मदा की आरती रही सारे भक्त उनके गाए हुए भजनों पर झूम उठे अखण्ड ब्राह्मण महासभा के सभी सदस्य उनके भजनों पर नृत्य कर उठे और माहौल पूरा भक्ति में हो गया। मां नर्मदा के तट पर आज से पूर्व ऐसी भजन संध्या आयोजित नहीं हुई थी सभी ने इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की और भरपूर आनंद लिया।
अखंड ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया तथा भजन सम्राट पंडित रविंद्र शर्मा जी और उनके संगीत टीम को भी बहुत-बहुत धन्यवाद दी

Posted on

November 18, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top