pub-1657030687483830

प्रदूषण नियंत्रण व रोकथाम की दिशा में प्रभावी कार्य करें – कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना

Posted on

November 14, 2024

by india Khabar 24

 

जबलपुर कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में आज प्रदूषण नियंत्रण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर निगम कमिश्‍नर, प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी सहित अन्‍य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान जिले में विभिन्‍न प्रकार के प्रदूषण नियंत्रण व रोकथाम के संबंध में विशेष चर्चा की गई। कलेक्‍टर ने कहा कि शहर की आबोहवा को ठीक करने के लिए सभी मिलकर इस दिशा में सकारात्‍मक कदम उठायें। बैठक में वायु प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्‍ट प्रबंधन, सड़को से उड़ने वाली धूल, यातायात से उपजे प्रदूषण, औद्योगिक धुआं, स्‍क्रैप सेंटर, नरवाई प्रबंधन आदि पर विस्‍तृत चर्चा की गई।

कृषि अधिकारियों ने कहा कि वे नरवाई प्रबंधन की दिशा में लगातार प्रयासरत है। साथ ही कहा कि डेढ़ हजार एकड़ तक यदि कोई किसान हैप्‍पी सीडर और सुपर सीडर से खेती करता है तो उसे प्रति एकड़ 1650 रूपये प्रदान किये जाते हैं। कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि नरवाई प्रबंधन पर विशेष जागरूकता कैंपेन चलायें। इसी प्रकार शहरी प्रदूषण को दूर करने के लिए भी प्रभावी कदम उठाकर पर्यावरण सुधार की दिशा में कार्य करें। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर श्रीमती मिशा सिंह भी मौजूद थीं।

Posted on

November 14, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top