pub-1657030687483830

सांसद ज्योत्सना महंत का पाली-तानाखार दौरा 13 व 14 नवंबर को संसदीय क्षेत्र में विभिन्न आयोजन

Posted on

November 12, 2024

by india Khabar 24

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

कोरबा//लोकसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार निर्वाचित सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत 13 से 15 नवंबर तक संसदीय क्षेत्रांतर्गत पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन के साथ लोकार्पण व अन्य आयोजनों तथा ग्रामीणों व स्थानीयजनों के अलावा कांग्रेसजनों से भेंट करेंगी।

सांसद ज्योत्सना महंत 13 नवंबर को पाली विकासखंड के ग्राम नानबाका, रजकम्मा, नवापारा, भेलवाटिकरा, ढोढकी व ईरफ के ग्रामों का दौरा करेंगी। 14 नवंबर को प्रात: सांसद निवास में क्षेत्र के कांग्रेसजनों से भेंट कर पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पाथा, बांगो, डुमरमुड़ा, रिंगनिया और सरभोका सहित अनेक ग्राम पंचायतों में लोकार्पण समारोह सहित ग्रामों में विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे।

Posted on

November 12, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top