निवास प्राकृतिक खेती के रजिस्ट्रेशन एवं प्रशिक्षण दिया किसानों को

Posted on

October 23, 2024

by india Khabar 24

दुलीचंद मार्को संवाददाता

निवास: आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला अंतर्गत विकासखण्ड निवास से महज आठ किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत सरसवाही में किसानों को प्राकृतिक खेती का पंजियन प्रशिक्षण उप–संचालक कृषि मंडला डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती मधु अली के निर्देशन में दिनांक 22 अक्टूबर 2024 को विकासखंड निवास, ग्राम पंचायत सरसवाही के राजा शंकर शाह फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड में प्राकृतिक खेती योजना के अंतर्गत पंजीकृत कृषकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें लगभग 50 किसानों की उपस्थिति दर्ज की गई, आयोजित कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री डी. के. बारस्कर एवं परियोजना संचालक आत्मा जी.डी. जाटव , के मार्गदर्शन में आत्मा विभाग के अधिकारी मोहित गोल्हानी द्वारा किसानों को दशपर्णी, बीजामृत एवं जीवामृत बनाने की सरल विधियां बताई गई।

दरअसल उनके द्वारा किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती का महत्व भी बताया गया, प्राकृतिक खेती के अंतर्गत किसान बीजामृत, घनजीवामृत, गोबर एवं गौ-मूत्र से बने जीवामृत, कंपोस्ट एवं देशी खाद का उपयोग कर फसल की लागत को कम कर सकते है। साथ ही किसानों को श्री अन्न एवं चिया फसल की खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। राकेश सिंह द्वारा पर्यावरण हितैषी “कार्बन फार्मिंग” करने का सुझाव किसानों को दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी निवास श्रीमति अनीता उपाध्याय एवं कृषि विस्तार अधिकारी रविन्द्र मरावी, सुरेश सोलंकी, अनिल पटेल, हेमंत राठौड़, सुश्री रूचिका चौपड़ा एवं सुश्री सुनीता सोलंकी उपस्थित रहे ।

Posted on

October 23, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top