स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए “स्‍मार्ट एमपीसीजेड मोबाइल ऐप” हुआ लांच

Posted on

October 23, 2024

by india Khabar 24

 

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा अपने सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए Smart MPCZ मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। यह ऐप कंपनी के पोर्टल पर उपलब्ध क्‍यूआर कोड के माध्यम से और गूगल प्ले स्टोर से दिए गए लिंक

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mpcz.consumerapp

को ओपन करके भी डाउनलोड किया जा सकता है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने इस ऐप की विशेषताएं बताते हुए कहा है कि इससे ⁠बिजली खपत प्रोफाइल और अकाउंट की जानकारी देखने की सुविधा रहेगी।⁠ ⁠साथ ही कंज्यूमर पैटर्न की जानकारी भी मिलती रहेगी। ⁠कंज्यूमर आईडी को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से जोड़कर ऐप का उपयोग किया जा सकेगा। इससे एक ओर जहां ⁠बिजली कटौती की सूचनाएँ प्राप्त होती रहेंगी, वहीं उपभोक्‍ता को ⁠अपने मीटर की स्थिति की जाँच करने में भी आसानी होगी। उपभोक्‍ता द्वारा कितनी ⁠बिजली उपयोग की गई है इसकी रिपोर्ट देखने के साथ ही स्‍मार्ट मीटर ऐप के जरिए ⁠उपभोक्‍ता सेवा केन्‍द्र 1912 से संपर्क करने की सुविधा भी मिलेगी।

ऐप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ⁠गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा इसके बाद ⁠सर्च बार में “Smart MPCZ” टाइप करना होगा। फिर ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा। जब यह पूरी तरह से इंस्‍टाल हो जाए तो ⁠ ऐप को खोलें और अपनी कंज्यूमर आईडी तथा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें। जैसे ही आप यह प्रक्रिया पूरी करते हैं तो एक ⁠OTP आपके मोबाइल पर आएगा, जिसे दर्ज करके ऐप को लॉगिन किया जा सकेगा। उपभोक्‍ताओं को इस ऐप से अनेक लाभ मिल सकते हैं, साथ ही Smart MPCZ ऐप के माध्यम से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत को बेहतर ढंग से मैनेज भी कर सकते हैं। इस ऐप के माध्‍यम से बिजली संबंधी जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

Posted on

October 23, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top