अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

कोरबा//छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ रायपुर पंजीयन क्रमांक 6685 महासंघ के आह्वान पर जिले के भी सहकारी समिति कर्मचारी संघ अपनी लंबित तीन सूत्री मांगों की पूर्ति हेतु 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं आज सहकारी कर्मचारी संघ कोरबा के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। अपने ज्ञापन में इन्होंने मांग की है कि उनकी जो लंबित तीन सूत्री मांगे हैं को शासन शीघ्र पूरा करें

तीन सूत्री मांगों में प्रमुख है-: प्रत्येक समिति को तीन-तीन लाख रुपये प्रबंधकीय अनुदान जो मध्य प्रदेश शासन द्वारा लागू कर दिया गया है और वहां के प्रत्येक समिति को तीन-तीन लाख रुपये प्रबंधकीय अनुदान दिया जा रहा है उसी प्रकार छत्तीसगढ़ के भी सभी सहकारी समितियां को तीन-तीन लाख रुपये प्रबंधकीय अनुदान दिया जाए। दूसरा सेवन नियम 2018 में संशोधन कर पुनरीक्षित वेतनमान लागू करने।
तीसरा धान खरीदी में सुखत मान्य करते हुए सुरक्षा प्रासंगिक प्रशासनिक व्यय एवं कमीशन की राशि को चार गुना बढ़ोतरी किया जाए। इन्हीं मांगों की पूर्ति हेतु जिले के सहकारी समितियां 21 एवं 22 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश लेकर आज कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन सौंपने के समय संघ के जिला अध्यक्ष विनोद भट्ट ,सचिव तुलेश्वर कौशिक संघ के पदाधिकारी वेद प्रकाश वैष्णव, अरुण ईजवा, अशोक दुबे ,आनंद कौशिक ,चंद्रशेखर केवट, दुलीचंद धीवर ,कांति देवांगन उपस्थित रहे।





