pub-1657030687483830

सांसद आशीष दुबे की अध्‍यक्षता में की गई दिशा समिति की बैठक हुई संपन्‍न

Posted on

October 21, 2024

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

सांसद श्री आशीष दुबे की अध्‍यक्षता में आज जिला विकास समन्‍वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विधायक श्री अजय विश्‍नोई, श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील इंदु तिवारी, श्री संतोष बरकड़े, श्री नीरज सिंह ठाकुर, श्री अभिलाष पांडे व जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया, श्री रानू तिवारी, श्री प्रभात साहू व कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना, नगर निगम कमिश्‍नर श्रीमती प्रीति यादव सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी, कृषि, नगरीय विकास, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के साथ उद्योग विभाग में संचालित योजनाओं के क्रियान्‍वयन व प्रगति की विस्‍तृत समीक्षा की गई। जिसमें मुख्‍य रूप दस्‍तक अभियान, शिशु रोग प्रतिरक्षा, टीबी, संजीवनी क्‍लीनिक, आयुष्‍मान भारत, जननी सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन, रेट्रोफिटिंग, सड़क सुधार, स्‍कूल आंगनवाडि़यों में नल कनेक्‍शन, पायली स‍मूह जल प्रदाय योजना, कृषि क्षेत्र में खाद-बीज की उपलब्‍धता, धान उपार्जन, जीरो दर्ज स्‍कूलों को बंद करने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की पद पूर्ति, मातृ वंदना योजना, पीएम केयर फॉर चिल्‍ड्रन, मिशन वात्‍सल्‍य अंतर्गत स्‍पॉंसरशिप एवं फॉस्‍टर केयर योजना, पीएम आवास, स्‍वच्‍छ भारत मिशन, पीएम जनमन, मनरेगा भुगतान, 15 वित्‍त के कार्य, जल ग्रहण परियोजनाएं, आजीविका मिशन के साथ उद्योग विभाग द्वारा क्रियान्‍वित रोजगार मूलक योजनाओं की समीक्षा की गई।

इस दौरान सांसद श्री दुबे ने कहा कि ;——-दिशा बैठक में पीएमओ से सतत मॉनिटरिंग होती है, अत: बैठक में योजनाओं के क्रियान्‍वयन की पूरी जानकारी साथ लेकर आयें और जहां कहीं कमी या रूकावट हो तो उसे बतायें। दिशा बैठक का एजेंडा दो दिन पूर्व जनप्रतिनिधियों को उपलब्‍ध करायें। साथ ही बैठक में वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद रहें। दिशा की बैठक हर तीन माह में होगी। योजनाओं के क्रियान्‍वयन में जो भी कठिनाईयां आ रहीं है उनको दूर करने का प्रयास किया जायेगा।-

इस दौरान विधायक श्री विश्‍नोई ने कहा कि– प्रसूति सहायता की समस्‍याओं को दूर किया जाये। जिले में ईपीएचई नहीं है, अत: उसकी पद स्‍थापना की दिशा में प्रभावी कार्यवाही हो। आंगनवाडि़यों में दर्ज बच्‍चों की संख्‍या व उपस्थिति का सत्‍यापन किया जाये। जिन स्‍कूलों में दर्ज संख्‍या जीरो है उन्‍हें बंद कर बिल्डिंग की उपयोगिता सुनिश्चित करें। साथ ही शिक्षकों का युक्‍तियुक्‍तकरण किया जाये।

विधायक श्री रोहाणी ने संजीवनी क्‍लीनिक में स्‍टॉफ सुनिश्चित करने के साथ कहा कि पुराने सीवर लाईन के काम जब तक पूर्ण नहीं होते हैं, नए सीवर लाईन के नाम से सड़कों की खुदाई न हो।-

 

विधायक श्री तिवारी ने कहा कि ———-कुश्‍नेर में चिकित्‍सकीय सुविधा केन्‍द्र सुनिश्चित करने के लिए 3.6 करोड की राशि आ चुकी है, अत: जगह सुनिश्चित किया जाये। उन्‍होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत खोदे गए सड़कों को सुधारने तथा बंद नल-जल योजनाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही कहा कि कितने जर्जर स्‍कूलों पर कार्यवाही की गई है जानकारी सुनिश्चित की जाये।

……….विधायक श्री बरकड़े ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों से टेस्‍ट के नाम पर प्राइवेट अस्‍पताल वाले आयुष्‍मान से 30 से 35 हजार रूपये ले लेते हैं, अत: ऐसे अस्‍पतालों की जांच की जाये। कुंडम क्षेत्र में औद्योगिक इकाई स्‍थापित करने के लिए उन्‍होंने जगह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।
……….विधायक श्री नीरज सिंह ठाकुर ने कहा कि प्राइवेट हॉस्‍पिटल में आयुष्‍मान के अलावा अलग से पैसे लिये जा रहे हैं और बिल भी नहीं दिया जा रहा है। ऐसे अस्‍पतालों की सघनता से जांच किया जाये। उन्‍होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत सड़क सुधार करने पर विशेष जोर दिया।
…….विधायक श्री अभिलाष पांडे ने कहा कि मनमोहन नगर के अस्‍पताल को व्‍यवस्थित किया जाये। शहर के प्राइवेट डॉक्‍टर्स को मोटीवेट कर उनकी सेवाएं ली जायें। निजी अस्‍पतालों की मनमानी पर सख्‍ती से रोक लगायें, साथ ही डेंगू व चिकिनगुनिया की रोकथाम की दिशा में प्रभावी कार्य करें। चेरीताल के स्‍कूल को जल्‍दी ही बनाकर हेंडओव्‍हर करने के साथ ही कहा कि सड़क निर्माण के टेंडर शीघ्र हो जायें और जिनका टेंडर होने के बाद भी काम नहीं हो रहा है उन ठेकेदारों को ब्‍लैकलिस्‍ट किया जाये। उन्‍होंने विशेष रूप से कहा कि शहर में ट्रैफिक की व्‍यवस्‍था ठीक की जाये साथ ही सड़कों के किनारे अतिक्रमण को दुरूस्‍त किया जाये। उन्‍होंने दीनदयाल, आईटीआई और उखरी चौराहा में सिगनल प्‍वाईंट लगाने को कहा। उन्‍होंने कहा कि यातायात व्‍यवस्‍था को ठीक करने के लिए दीनदयाल चौराहा की रोटरी को छोटा किया जाये। विधायक श्री पांडे ने कहा कि आंगनवाडि़यों को गोद लेने की दिशा में भी प्रभावी कार्यवाही हो।
…. इस दौरान श्री प्रभात साहू ने कहा कि जिला प्रशासन ने जिस प्रकार निजी स्‍कूलों की मनमानी पर कार्यवाही की है ठीक इसी प्रकार निजी अस्‍पतालों की मनमानी पर भी सख्‍ती से कार्यवाही की जाये। उन्‍होंने कहा कि बिना लायसेंस के चलने वाले अस्‍पतालों को तत्‍काल बंद किया जाये।
बैठक में कहा गया कि ऐसे व्‍यक्ति जो छ माह से राशन नहीं ले रहा है उनके नाम बीपीएल सूची से हटाया जाये। किसानों को समय पर खाद सुनिश्चित हो जाये और शासन की योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप में लाने का प्रयास करें। इसमें जो भी कठिनाई हैं उसे जन प्रतिनिधियों के संज्ञान में लाकर दूर करने की कोशिश करें।

जबलपुर से संवाददाता नरेश चौधरी की रिपोर्ट

Posted on

October 21, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top