ग्राम पंचायत फत्तेगंज के सातो मोहल्ला के महिलाओं के द्वारा आज नशा मुक्ति अभियान महा रैली निकाली गई…

Posted on

October 21, 2024

by india Khabar 24

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

फत्तेगंज//विकासखंड करतला जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत फत्तेगंज में सातों मोहल्ला के महिलाओं के द्वारा आज नशा मुक्ति अभियान महा रैली निकाली गई जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नशा मुक्ति विशेष अभियान में नागरिकों को नशे के प्रति किया जागरूक
नशा मुक्ति विशेष अभियान के नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई।
महिलाओं ने नशे के कारण होने वाले शारीरिक नुकसान जैसे हृदय, मस्तिष्क, यकृत (लीवर) और फेफड़ों पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि नशा करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ती है, जिससे पारिवारिक कलह और झगड़े उत्पन्न होते हैं। नशा परिवार और समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाता है, जिससे व्यक्ति समाज से कटने लगता है।

करतला पुलिस ने यह भी चेतावनी दी कि नशा व्यक्ति को दुर्घटनाओं और अपराध की ओर धकेल सकता है, क्योंकि नशा व्यक्ति की निर्णय क्षमता और प्रतिक्रिया शक्ति को कमजोर कर देता है। विशेष रूप से वाहन चालकों को नशे से होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना के प्रति सतर्क किया गया और उन्हें नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। इसके अलावा, नशा युवाओं में अवसाद, आत्महत्या और अन्य मानसिक बीमारियों का कारण भी बन सकता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई और यह संकल्प लिया गया कि वे अपने परिवार और समुदाय को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान करतला पुलिस भी उपस्थित रहे।

Posted on

October 21, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top