pub-1657030687483830

डाकघर में बड़ा गबन 70 लाख रुपए से ज्यादा की रकम हड़पने वाला पोस्टमास्टर गिरफ्तार, पास बुक में हेराफेरी कर ऐसे लगाई लोगों को चपत

Posted on

October 17, 2024

by india Khabar 24

 

खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा में पोस्ट ऑफिस से जुड़े ग्राहकों के 60 लाख रुपए से ज्यादा हड़पने वाले पोस्ट मास्टर को धनगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह पिछले कई दिनों से फरार था। पुलिस के अनुसार सुलगांव में पोस्ट ऑफिस की एक ब्रांच है। जहां पोस्ट मास्टर के पद पर सुनील काम करता था। सुनील के खिलाफ सुलगांव के ही धर्मेंद्र राठौड़ ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।

धर्मेंद्र ने अपनी शिकायत में बतया था कि एफडी सहित अन्य ग्राहकों की जमा करने वाली राशि सुनील ने खुद रखी ली। फिर उसे पोस्ट ऑफिस के खाते में जमा नहीं करते हुए हड़प लिया। जब मामला उजागर हुआ तो पोस्ट मास्टर वह घर से भाग गया। पुलिस तब से उसकी तलाश में जुटी थी। गुरुवार को सुनील की धनगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने गबन करना स्वीकार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 1 दिन की रिमांड भी ली गई।
डीएसपी अनिल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सुनील सुलगांव पोस्टमास्टर है और उसके द्वारा जो लोगों के खाते खोले गए उनका पैसा जमा नहीं किया गया। पुरानी डायरी में एंट्री कर के दे दी गई। काफी लंबे समय से इनके द्वारा इस प्रकार का कार्य किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद इन पर कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जो पुलिस को पासबुक मिली है उसके अनुसार करीब 60 से 70 लाख रुपए का गबन इसने किया है। आरोपी लोगों के खाते खोलने के बाद उन्हें दूसरी पासबुक पर हाथ से एंट्री करके दे देता था। जब लोगों ने खाता चेक किया तब उन्हे पता चला कि खाते में तो पैसा ही नहीं है। धनगांव थाना पुलिस पूरे मामले जांच कर रही है।

Posted on

October 17, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top