दशहरा को लेकर कोरबा पुलिस द्वारा डायवर्सन और पार्किंग मैप जारी 300 पुलिस बल के साथ किए गए पुख़्ता इंतज़ाम ज़िले के सभी प्रमुख दशहरा स्थल में लगायी गई पुलिस ड्यूटी सुबह 5 से रात 12 बजे तक रहेगा भारी वाहन का आना प्रतिबंधित

Posted on

October 11, 2024

by india Khabar 24

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

कोरबा//जिला कोरबा में दिनांक 12.10.2024 को दशहरा त्योहार मनाया जाना है जिसके लिये श्री राजेश कुकरेजा भापुसे. प्रभारी पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन पर शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाये जाने के उद्देश्य से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

जिसमें सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी और कर्मचारी, यातायात बल, नगर सैनिक व वन कर्मी मिलाकर 300 से ज़्यादा अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है।

पुलिस के द्वारा एक मैप जारी किया गया है जिसमें बताया गया है की बडी गाडी सुबह 05 बजे से रात 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगी। जिसके लिये निम्न डायवर्सन पॉइंट लगाया गया है।

पार्किंग स्थल
1. ब्लूबर्ड स्कूल।
2. कल्पतरू तिराहा।
3. घंटाघर ओपन थियेटर।
4. बुधवारी सर्कस मैदान।
5. जैन चौक पार्किंग।
6. आरामशीन रोड।
7. मल्टी स्टोरी पार्किंग।

डायर्वसन मार्ग छोटी गाडियो व बस के लिए
1. बरबसपुर से बालको, दर्री, कटघोरा होते हुये बिलासपुर मार्ग।
2. ईमलीडुग्गु रेल्वे स्टेशन, मानिकपुर मार्ग।
3. गुरूघासीदास तिराहा से मानिकपुर, रेल्वे स्टेशन मार्ग ।
4. एस.सी.सी. पेट्रोल पम्प से राताखार, प्रगतिनगर, दर्री, कटघोरा मार्ग ।
5. कोसाबाडी चौक से।

Posted on

October 11, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top