दुलीचंद मार्को संवाददाता
निवास/मंडला: आदरणीय, प्रदेश अध्यक्ष,श्री नरेंद्र राजपूत जी,आदरणीय संभाग अध्यक्ष श्री विजय यादव के निर्देश अनुसार दिनांक 01/09/ 2024 को म. प्र. पंचायत सचिव संगठन ब्लॉक शाखा निवास अध्यक्ष का निर्वाचन कार्य सम्पन्न हुआ, निर्वाचन हेतु नियुक्त अधिकारियों द्वारा जनपद पंचायत बैठक कक्ष मेँ पहुंचकर, निर्वाचन की घोषणा की गई,

निर्धारित समयानुसार नाम निर्देशन पत्रों का वितरण किया गया,
तीन अभ्यार्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया गया l
1 श्री, लक्ष्मण दास बैरागी
2 श्री जवाहर लाल मरावी
3 श्री संतोष कुमार उपाध्याय,
द्वारा नाम निर्देशन पत्र भरकर जमा किये गए,
नाम वापसी समय सीमा मेँ एक अभ्यर्थी श्री संतोष कुमार उपाध्याय जी द्वारा नाम वापस ले लिया गया, उपरांत दो अभ्यार्थियों के बीच निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई मूल मतदाता सूची अनुसार कुल 27
साथियों की उपस्थिति मेँ निर्वाचन कार्य सम्पन्न हुआ,
मतगणना मेँ
दोनों अभ्यार्थियों को 13=13 मत प्राप्त हुए एक मत नोटा हुआ, अतः दोनों अभ्यार्थियों को बराबर मत प्राप्त हुए,
उपरांत पुनः दोनों अभ्यार्थियों के नाम से दो पर्ची बनाई गई तथा लाट प्रक्रिया को अपनाया गया,
लाट प्रक्रिया मेँ श्री लक्ष्मण बैरागी के नाम की पर्ची मातृ शक्ति श्रीवती तिलगाम द्वारा उठाया गया,
श्री लक्ष्मण बैरागी को ब्लॉक शाखा निवास का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया l
आज के निर्वाचन कार्यवाही में निर्वाचन अधिकारी जिला संरक्षक श्री माखन उईके, जिला अध्यक्ष, श्री मनोहर मरावी, उपाध्यक्ष, श्री शैलेन्द्र चंद्रोल, सचिव श्री रामेश्वर धार्या, ब्लॉक अध्यक्ष मंडला श्री चमन मरावी, ब्लॉक सचिव मंडला श्री अशोक उद्दे जी, समस्त सचिव साथी ब्लॉक निवास उपस्थित रहे।
कार्यवाही विवरण सादर सूचनार्थ प्रेषित मिडिया प्रभारी श्री सुनील साहू
श्री बी. डी. भाँगरे
श्री रामगोपाल वरकड़े ।।



