pub-1657030687483830

शहडोल संभाग का कार्यकाल अविस्मरणीय रहेगा- स्थानांतरित कमिश्नर बीएस जामोद स्थानांतरित कमिश्नर को दी गई भावभीनी विदाई

Posted on

August 27, 2024

by india Khabar 24

 

शहडोल 27 अगस्त 2024 को शहडोल संभाग के स्थानांतरित कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा कि शहडोल संभाग का कमिश्नर के रूप में मेरा कार्यकाल मुझे सदैव अविस्मरणीय रहेगा। कमिश्नर ने कहा कि कमिश्नर के रूप में मेरा संक्षिप्त कार्यकाल रहा जिसमें इस कार्यकाल में शिक्षा, कृषि, जल संरक्षण एवं संवर्धन, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, पौधरोपण के लिए मै और मेरी टीम ने सतत प्रयास किये। उन्होंने कहा कि शहडेाल संभाग प्राकृतिक सौदंर्य और खनिज संसाधनों से समृद्ध संभाग है, शहडोल संभाग में बांधवगढ, विराटेश्वरी मंदिर, मॉ नर्मदा का उद्गम स्थल अमरकंटक है जो शहडेाल संभाग के प्राकृतिक सौंदर्य को बढाते है। स्थानांतरित कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद आज कमिश्नर कार्यालय के सभागार में विदाई समारोह को सम्बोधित कर रहें थें।

उन्होंने कहा कि शहडोल संभाग के संक्षिप्त कार्यकाल में सभी विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन और शासकीय कार्याें में मुझे भरपूर सहयोग दिया इसके लिए मै सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देता हूं। कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग में शिक्षण कार्य को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए उन्मेष प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से शिक्षण कार्य को गुणवत्तापूर्ण बनाने में सहयोग मिलेगा। विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश ने कहा कि स्थानांतरित कमिश्नर श्री बीएस जामोद के मार्गदर्शन में कृषि क्षेत्र, पशुपालन, शिक्षा, उद्यानिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया। शहडोल संभाग के किसानों के आय बढाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि स्थानांतरित कमिश्नर की पहल पर शहडोल संभाग में जल संरक्षण एवं संवर्धन तथा पौधरोपण के कार्य भी कराए गए जिसका लाभ शहडोल संभाग के लोगों को मिलेगा। विदाई समारोह में उपायुक्त राजस्व निमिषा पाण्डेय ने कहा कि मैने पूर्व में भी स्थानातंरित कमिश्नर बीएस जामोद के साथ कार्य किया है, बीएस जामोद एक विनम्र अधिकारी रहें है उनका मार्गदर्शन हमें हमेशा मिलता रहेगा। विदाई समारोह को अपर संचालक शिक्षा सहदेव मरावी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शहडेाल संभाग की शिक्षण व्यवस्था का सुदृढ़ बनाने के लिए स्थानातंरित कमिश्नर बीएस जामोद द्वारा शहडोल संभाग में प्रारंभ किया गया उन्मेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शहडोल संभाग की शैक्षणिक व्यवस्था को गुणवत्तापूर्ण बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए उप संचालक जनसम्पर्क जीएस मर्सकोले ने कहा कि स्थानांतरित कमिश्नर बीएस जामोद के साथ उन्होंनें पूर्व में भी कार्य किया है, स्थानांतरित कमिश्नर श्री बीएस जामोद एक सहज, सरल और सादगी पसंद अधिकारी है, सहजता के साथ शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराना उनकी विशेषता है। इस अवसर पर मनोज धुर्वे, सुशील चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। विदाई समारोह में कमिश्नर को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

August 27, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top