pub-1657030687483830

सफाई कर्मचारियों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला:

Posted on

August 7, 2024

by india Khabar 24

 

परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति, रिटायरमेंट का लाभ, जानिए और क्या मिलेंगी सुविधाएं

भोपाल सफाई कर्मचारियों के हित में मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विनियमित कर्मचारियों को परमानेंट करने, अनुकंपा नियुक्ति, रिटायरमेंट के लाभ जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने विनियमित कर्मचारियों को परमानेंट करने का फैसला लिया है। रिक्त पदों पर विनियमित कर्मचारियों को स्थाई किया जाएगा। साथ ही 2007 से 2016 तक के दैनिक वेतन भोगियों को रेगुलेट करने का निर्णय लिया गया है।
सफाई कर्मचारियों को विनियमित होने पर 8 हजार की जगह 18 हजार सैलरी मिलेगी। नौकरी के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नौकरी मिलेगी। सफाई कर्मचारियों की गंभीर बीमारी होने पर उन्हें 5 साल पहले रिटायर का लाभ मिलेगा। गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों के परिवार को अनुकंपा मिलेगी। मृत्यु होने पर परिवार के एक सदस्य को भी अनुकंपा मिलेगी।

Posted on

August 7, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top