PM नरेंद्र मोदी ने सागर में दीवार गिरने की घटना पर जताया दुख, मृत बच्चों के परिजन के लिए 2-2 लाख मुआवजे का किया ऐलान, घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा

Posted on

August 5, 2024

by india Khabar 24

 

भोपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सागर जिले में दीवार गिरने से हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना में मृत बच्चों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के सागर जिले में दीवार गिरने से हुआ हादसा हृदय विदारक है। पीएम ने मृतक बच्चों के शोकाकुल परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के सागर जिले में पंडाल के नीचे जर्जर मकान गिरने और 9 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में सीएम डॉ मोहन यादव ने दुःख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने ट्वीट पर शोक संवेदना जताते हुए घायलों के उचित इलाज के निर्देश के साथ शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Posted on

August 5, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top