pub-1657030687483830

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार हरेली पर्व की क्षेत्र एवं प्रदेश के किसान भाईयों एवं आम नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…. विधायक फूलसिंह राठिया

Posted on

August 4, 2024

by india Khabar 24

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

रामपुर// रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार हरेली पर्व की क्षेत्र के एवं प्रदेश के किसान भाईयों एवं आम नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हरेली का यह पावन पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रगट करने का पर्व है। हमारे छ.ग. प्रदेश में खेती-किसानी का काम प्रारंभ होने के बाद चारो तरफ प्रकृति, हरियाली की छटा बिखरती है तो यह किसानों का पहला त्योहार होता है।
प्रदेश के गांव-गांव में इस त्योहार को परंपरागत, उल्लास, उमंग व उत्साह के साथ मनाया जाता है। आज के दिन हमारे छत्तीसगढ़ में खेती, किसानी व कृषि औजारों को साफ धोकर उसकी पूजा-अर्चना करते है। आज हम सब लोग प्रकृति के प्रति अपना आभार भी व्यक्त करते है कि इसी तरह सदा हरियाली रहे। आज के दिन गांव-गांव में हमारे किसान भाई अपने-अपने घरों में अनेक प्रकार के पकवान भी बनाते है, जैसे गुढ़ का चीला, गुलगुला, चांवल का फरा, यह छत्तीसगढ़ी जो मिष्ठा है पूरा परिवार बैठकर इस पकवान का आनंद भी लेते है। विधायक ने बताया कि आज के दिन गांव-गांव में नारियल फेकना, गेड़ी चढ़ना यह त्योहार छत्तीसगढ़ी परंपरा का जीवंत प्रमाण है। विधायक फूलसिंह राठिया ने हरेली के पावन पर्व पर क्षेत्र, अंचल एवं प्रदेश के सभी किसान भाईयों एवं आम नागरिकों को बधाई देते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की है।
साथ ही हरेली त्यौहार के अवसर पर छत्तीसगढ़वासी त्यौहार और अच्छे से मना सके। हरेली के इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान से सभी को जुड़ने का अपील करते हुए है सभी को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाने एवम संरक्षण करने का अपील किया है

Posted on

August 4, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

Scroll to Top